{"_id":"252676562cd958df4fb1e3ab94cd174e","slug":"dance-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की नृत्य प्रस्तुति पर झूम उठे दर्शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों की नृत्य प्रस्तुति पर झूम उठे दर्शक
ब्यूरो/चंदौसीअमर उजाला
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
मेला गणेश चौथ में नटराज मंच पर शनिवार को बच्चों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से बच्चों ने मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर के पांचों कोरियोग्राफर्स की टीम ने अपनी प्रस्तुति से देर रात तक जमकर धमाल मचाया। बच्चों की धमाकेदार प्रस्तुतियों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के भी पसीने छूटते नजर आए। मेला गणेश चौथ परिसर में नटराज मंच पर नगर के पांच कोरियोग्राफर्स के बीच रोचक मुकाबला हुआ। कोरियोग्राफर विचित्रा गुप्ता, डा. कविता गुप्ता, रूबी गुप्ता, लाकेश और गौरव की टीम में शामिल पांच पांच प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से धमाल मचा दिया।
खचाखच भरे पंडाल में बच्चों की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध दर्शकों का उत्साह और जोश देखते ही बना। राजीव लोचन स्मृति में आयोजित बाल नृत्य प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
अखिलेश खिलाड़ी, राघव लोचन ने शुभारंभ किया। संचालन सर्वेश चीनी ने किया। प्रजीत लालू, केशवदेव वार्ष्णेय, विजय, प्रदीप वार्ष्णेय, रश्मी चावला, पूनम, सतेंद्र मामा, निधि, प्रभात कृष्णा मौजूद रहे।