फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   counting

3447 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

Sun, 01 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 01 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
counting
जिले के आठ मतगणना केंद्रों पर रविवार को सुबह आठ से बजे से जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों की मतगणना शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा की कमान बीएसएफ को सौंपी गई है। सभी मतगणना केंद्रों पर भारी पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन



विजय जुलूस निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसएन सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन न्याय पंचायत के आधार पर नहीं बल्कि वार्ड वार संपन्न हुआ है, इसलिए मतगणना भी वार्ड वार कराई जाएगी।
विज्ञापन



क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना एक साथ कराई जाएगी। जिसके लिए दो मतगणना टेबिल पर पांच-पांच मतगणना कर्मियों का दल तैनात किया गया है। जिसमें एक मतगणना पर्यवेक्षक, तीन मतगणना सहायक तथा एक अतिरिक्त मतगणना सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक टेबिल पर क्षेत्र पंचायत व दूसरे पर जिला पंचायत सदस्य के मतों की गणना कराई जाएगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य मतगणना एजेंट कार्ड का रंग सफेद व जिला  पंचायत सदस्य के मतगणना एजेंट कार्ड का रंग गुलाबी निर्धरित रखा गया है। 1980 मतगणना कार्मिक गणना कार्य में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed