फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   clash

दो पक्षों में संघर्ष, छात्रा को गोली लगी

Sat, 12 Dec 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल/बबराला
ब्यूरो/अमर उजाला संभल/बबराला Updated Sat, 12 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
कस्बा की पुलिस चौकी से मात्र सौ मीटर की दूरी पर गुरुवार रात दो पक्षों में संघर्ष हो गया। लाठियां निकल आईं। फायरिंग में एक छात्रा को गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। राजघाट रोड पर गुरुवार की रात को बब्लू नाम का एक युवक गाली गलौज कर रहा था।
विज्ञापन



तभी मौहल्ले में रहने वाले समाजसेवी धर्मवीर सिंह ने गाली देने का मना किया। इस पर युवक भड़क गया और मारपीट करने लगा। मामला दोनों के पड़ोस का होने के कारण दोनों से लाठी डंडे निकल आए। जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोगों के चोटें आई। उसी वक्त बब्लू का भाई नैना तमंचा लेकर आया और धर्मवीर सिंह पर फायर कर दिया।
विज्ञापन



गोली वहां खड़ी धर्मवीर सिंह 16 वर्षीय बेटी शिवानी चौहान उर्फ करिश्मा के हाथ को चीरती हुई निकल गई। कक्षा 12 पढ़ने वाली घायल शिवानी जमीन पर गिर गई। इसके बाद कस्बा में अफरा तफरी मच गई। लोग डर से अपने घरों मे कैद होने लगे। वहीं परिजन घायल घायल को अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने अभी मारपीट की एनसीआर दर्ज की है। उसे फायर का मुकदमा तरमीम के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रभारी निरीक्षक राकेश चौहान ने बताया कि मारपीट की प्राथमिकी दर्ज है। गोली लगने की मेडिकल रिपोर्ट आएगी तो तरमीम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed