फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   campegion

युवाओं में देश भक्ति का जज्बा भरा

Sun, 03 Jan 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 03 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
campegion
असमोली के केएस डिग्री कालेज में नए वर्ष के दूसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साइकिलिस्ट हीरालाल यादव पहुंचे। वह देश विदेश में साइकिल से करीब एक लाख किलोमीटर चल चुके हैं। उनकी यात्राओं का मकसद भाईचारे को बरकरार रखना और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है।
विज्ञापन



59 वर्ष के हो चुके हीरालाल यादव ने 1997 में नशा मुक्ति के लिए पहली साइकिल यात्रा की। इसके बाद बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण समेत कई मुद्दों पर साइकिल लेकर निकले हीरालाल यादव की यह 16वीं यात्रा है। 7 दिसंबर 2015 को उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमीरपुर जिले के मौदहा बांध से ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी का स्लोगन देकर रवाना किया है।
विज्ञापन



वह उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में स्कूल कालेजों में पर्यावरण की रक्षा संदेश दे रहे हैं। इसी क्रम वह शनिवार को असमोली में थे। युवा छात्र-छात्राओं से उन्होंने लंबा संवाद किया। कालेज परिसर में पौधे लगाए। पर्यावरण के लिए पैदा हुए खतरों से आगाह किया। युवाओं को सपना देखने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ ही कहा कि अगर कुछ ठान लोगे तो कामयाबी की राह निकलेगी लेकिन अगर डरते रहे तो आगे कैसे बढ़ोगे। उन्होंने देश के लिए मर मिटने वाले शहीदों का पैगाम छात्र छात्राओं को दिया। देश प्रेम का जज्बा भरा। पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया। प्रत्येक छात्र छात्रा से अपने जीवन में कम से कम एक पौदा लगाने और उसकी देखरेख बच्चे की तरह करने के लिए आह्वान गिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed