फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bhoomi pujan

नव चैतन्य शिविर के लिए भूमि पूजन किया

Mon, 11 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहजोई
ब्यूरो/अमर उजाला बहजोई Updated Mon, 11 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
bhoomi pujan
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले नव चैतन्य शिविर के लिए भूमि पूजन किया गया। रविवार को सिल्वर स्टोन में गायत्री परिवार की ओर से किए गए भूमि पूजन के साथ विभाग कार्यवाह अरुण कांत, विभाग प्रचारक सुनील कुमार व जिला संघ चालक भूदेव शर्मा ने शिविर के लिए निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन



इस बीच शिविर के लिए पंडाल, आवास, यातायात, पेयजल व भोजन व्यवस्था आदि पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। जिला प्रचार प्रमुख संभव जैन ने बताया कि 23, 24 व 25 फरवरी 2016 को होने वाले नव चैतन्य शिविर के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसमें जिले भर के कक्षा 11 से स्नातक तक के छात्र व युवा अध्यापक भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि शिविर में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुुमार व विश्वविख्यात गीतकार व चित्रकार बाबा सत्यनारायण मौर्य समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शिरकत करेंगे। जिला कार्यवाह चंद्रकेश, नगर कार्यवाह मनोज शर्मा, पूर्व मंत्री गुलाब देवी, पूर्व विधायक सत्येंद्र सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, राजेश सिंघल, अभिनय जैन, ललित मोहन शर्मा, महेश चंद शर्मा, कपिल दीवाना, अरुण कुमार, दिनेश चंद जैन, कमल कुमार कमल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed