{"_id":"573f68564f1c1bda6aac7546","slug":"before-murder-gardenr-was-beaten-by-sharp-things","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या से पहले नर्सरी के माली की बेरहमी से हुई थी पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या से पहले नर्सरी के माली की बेरहमी से हुई थी पिटाई
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 21 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या से पहले सरकारी नर्सरी के माली को बेरहमी से पीटा गया था। पिटाई में उसकी पसलियां टूट गईं थीं। शरीर पर चोट के निशान और लीवर में भी गहरी चोट लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी जानकारी पुलिस को मिली है। नखासा थाना क्षेत्र के भारतल सिरसी गांव में बुधवार की रात को उद्यान विभाग की नर्सरी के माली इनराज (45 वर्ष) पुत्र शेखूराम की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
शव को गांव के ही पास एक खेत में फेंक दिया था। ग्रामीणों ने गुरुवार को सुबह छह बजे के करीब माली की लाश को देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। माली की लाश अर्धनग्न अवस्था में थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इनराज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने एक और खुलासा किया है। हत्या करने से पहले उसे बेरहमी से पीटा गया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि पिटाई में उसकी कई पसलियां टूट गईं थीं। लीवर में गहरी चोटें थीं। उसकी आंखों पर भी किसी भारी चीज से चोट पहुंचाई गई थी। इसके बाद इनराज की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या क्यों की गई है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। मामले में कई लोगों से पूछताछ भी की है। थानाध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।