फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   awarded badmash arrested encounter.

मुठभेड़ में बुलंदशहर का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 15 Sep 2018 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Sat, 15 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
awarded badmash arrested encounter.
दरोगा घायल। - फोटो : amar ujala

बबराला/गुन्नौर (संभल)। स्कॉर्पियो लुटेरों को पकड़ने के प्रयास में गुन्नौर पुलिस की गुरुवार की मध्य रात्रि को बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि उसके दो साथी भाग निकले। बदमाशों की ओर से फायरिंग में प्रभारी निरीक्षक और एक सिपाही भी घायल हो गए। पकड़े बदमाश समेत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश बुलंदशहर जिले के अहोर थाना क्षेत्र महोरसा गांव का मुदित शर्मा है।    

विज्ञापन

गुन्नौर पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि नूरपुर तिराहे पर हुई स्कॉर्पियो लूट में शामिल बदमाश नरौरा से गुन्नौर की ओर से आ रहे हैं। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए नरौरा रोड पर ईसमपुर मोड़ पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। गुरुवार की मध्यरात्रि 12 बजे स्कॉर्पियो नरौरा की ओर से आई जिसे पुलिस ने रुकवाया। उसमें सवार तीन लोग निकलकर भागने लगे। पुलिस ने तीनों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी फायर किए गए। इसमेें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह नीचे गिर गया। उसके पास से एक तमंचा व पांच कारतूस बरामद किए गए। जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। बदमाशों की फायरिंग में प्रभारी निरीक्षक अता मोहम्मद और सिपाही हारून भी घायल हो गए। बदमाश समेत तीनों को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।  स्कॉर्पियो भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम मुदित शर्मा गांव महोरसा थाना आहर जनपद बुलंदशहर बताया। उसके दो साथी अलीगढ़ निवासी रामू और अनिल भाग गए। उसने बताया कि 15 अगस्त को अपने साथी नरेंद्र व जाहिद के साथ इसी स्कॉर्पियो लूटी थी। पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ जनपद के थाना हरदुआगंज के गांव बरौठा के आदर्श शर्मा पुत्र शिव कुमार की कार को तीनों बदमाश लूट के इरादे से  किराये पर बुक कर अलीगढ़ से बबराला लाए थे। तीनों ने उससे स्कॉर्पियो को लूट लिया। इस संबंध में पुलिस ने 22 अगस्त को एक लुटेरे नरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि कस्बा गुन्नौर के टंकी मोहल्ला के जाहिद आलम की अभी तलाश है। उसने ही लूट की साजिश रची थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed