फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   atalji birthday

अटल की जयंती पर राममंदिर निर्माण का संकल्प

Sat, 26 Dec 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 26 Dec 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
atalji birthday
देहपा गांव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एक बड़ा आयोजन हुआ। जिले भर के दिग्गज नेताओं की भागीदारी रही। भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह सैनी ने केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ संसदीय क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन



अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को याद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में  मनाया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर हिंदुओं की आस्था का सवाल है। भाजपा राममंदिर बनाने के लिए संकल्प ले चुकी है।
विज्ञापन



भाजपा नेता अवधेश यादव ने मास्टर हरपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, सांसद सत्यपाल सिंह सैनी, पूर्व विधायक ठाकुर सतेंद्र सिंह, गुलफाम सिंह यादव, गुलाब देवी, महेश चंद्र गुप्ता, मनफूल सिंह दिवाकर, राजीव लोचन शर्मा, रामौतार शर्मा, चौधरी नरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, डा. तेजपाल सिंह सैनी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अध्यक्षता चौधरी मास्टर हरपाल सिंह व संचालन रूपेश सर्राफ ने किया। सत्यप्रकाश यादव, सरनवीर सिंह, पंकज गुप्ता, राजबहादुर सिंह, सुरेश अटल, योगेंद्र गुप्ता उर्फ नेता, राजबहादुर सैनी, सुनीत टंडन, महेंद्र सिंह सैनी, चौधरी संजीव सिंह, सौरभ त्यागी,  हीरालाल जाटव, नंद  किशोर शर्मा, इमरान तुर्की की संभल से भागीदारी रही।



बहजोई से राजेश शंकर राजू, मंजू दिलेर, निर्भय यादव, चंद्रसेन राना, असमोली से महेंद्र सैनी, रामवीर त्यागी, सौरभ त्यागी, जयप्रकाश प्रजापति, ओमपाल गुर्जर, किशोरी पाल, हंसराज सिंह यादव, वीरेंद्र यादव गुन्नौर से लालाराम दिवाकर, पप्पू यादव, चंदौसी से दिनेश अग्रवाल, आमोद वार्ष्णेय, मोरमुकुट, डा. अमित, राजकुमार ठाकरे, विशाल चौहान, नरौली से माधवेंद्र राघव आदि ने भाग लिया। मंडल अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा ने पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed