{"_id":"575b156a4f1c1b9c0c9c5b19","slug":"accident-road-jaam-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में सेल्समैन की मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में सेल्समैन की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
jaam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगली-चौधरपुरमार्ग पर सड़क हादसे में शुक्रवार को दिन में दस बजे के करीब सेल्समैन की जान चली गई। गुस्साए परिजनों ने मौके पर पहुंच कर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची लेकिन कुछ देर के लिए सीमा विवाद हो गया। असमोली और डिडौली पुलिस उलझ गई। अंतत: हादसा स्थल डिडौली में पाया गया। घटना की रिपोर्ट अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली में दर्ज की गई है।
अमरोहा जिले के पतेई खालसा निवासी इब्ने हसन (38 वर्ष) पुत्र हनीफ सेल्समैन है। वह ब्रेड आदि बेचने का काम करता है। ब्रेड का बोरा लेकर वह अपनी बाइक से हसनपुर से अहरोलामाफी क्षेत्र के लिए निकला था। रास्ते में सैदनगली-चौधरपुर के बीच अहरौलामाफी के पास ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मारकर दी। बाइक पर सवार इब्ले हसन पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। डिडौली कोतवाली की पुलिस ट्रक चालक को अपने साथ ले गई। इसके बाद पाकबड़ा और असमोली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। डिडौली कोतवाली की पुलिस ने कहा कि घटना स्थल असमोली में आता है लेकिन जब असमोली पुलिस ने कहा कि अहरोलामाफी गांव तो असमोली थाना क्षेत्र में है लेकिन घटनास्थल डिडौली कोतवाली के क्षेत्र में है। इसके बाद डिडौली कोतवाली रिपोर्ट दर्ज की गई। डेढ़ घंटे तक जाम रहा। यातायात फंसा रहा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।