फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   accident in chandausi

मकान का जीना ढहा, मासूम की मौत,चार घायल

Sun, 27 Dec 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sun, 27 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
accident in chandausi
क्षेत्र के रहोली गांव में एक मकान का जीना अचानक ढह गया। उसके मलबे में बच्चे दब गए। शोर शराबा सुनकर परिजन और आसपास के दौड़े। किसी तरह मलबा हटाया गया। तब तक एक मासूम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि चार बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। शेष घायलों को शहर के निजी चिकित्सक के भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



ग्राम रहोली निवासी जाहिद पुत्र फैयाज खां के घर में दीवार के सहारे जीना बना हुआ है। रविवार की सुबह सात बजे जीने के नीचे बने चूल्हे पर घर की मासूम बच्चियां हाथ सेंक रही थी। इसी दौरान जाहिद किसी कार्य से ऊपर जाने लगा। जब वह जीने के बीच में पहुंचा तो अचानक जीना भरभराकर गिर पडा़। जीने के मलबे के साथ ही जाहिद भी नीचे आ गिरा।
विज्ञापन



जीने के नीचे चूल्हे पर हाथ सेंक रही मुस्तकीम की छह वर्षीय तहजीब, मुस्तकीम (द्वितीय) की पांच वर्षीय  माहेनूर, चार वर्षीय नूर निशा तथा मोमीन खां की पांच वर्षीय लाइका नूर मलबे में दब गईं। जिससे घर में चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मदद को दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब तक सभी को मलबे से बाहर निकाला गया, जब तक लाइका नूर दम तोड़ चुकी थी। घायल तीनों मासूमों व जाहिद खां को यहां शहर के निजी चिकित्सक के भर्ती कराया गया। लाइका नूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की जाहिद के घर भीड़ लग गई। तहसील से रजिस्ट्रार कानूनगो सतीश यादव ने हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed