फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   दो बाइकों की भिड़ंत में मां-बेटे समेत तीन घायल

दो बाइकों की भिड़ंत में मां-बेटे समेत तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में मां-बेटे समेत तीन घायल
बबराला। अपने गांव से कस्बा गुन्नौर जा रहे मां-बेटे की बाइक को सामने से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव वहीपुर के ओमपाल पुत्र रामपाल अपनी मां विद्या देवी और चचेरे भाई रवि कुमार को साथ लेकर बाइक से कस्बा गुन्नौर में किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कस्बा बबराला में चंदौसी रोड पर पहुंची कि सामने से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार मौका पाकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस में तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed