{"_id":"5c928cecbdec2214290193a6","slug":"91553108204-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुनावई में घरेलू गैस की किल्लत से हुई परेशानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुनावई में घरेलू गैस की किल्लत से हुई परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई/चंदौसी। जुनावई क्षेत्र में भी होली के मौके पर लोगों को घरेलू गैस सिलेंडरों की दिक्कत झेलनी पड़ी। गैस गोदाम पर होली के दिन भी सिलेंडर लेने के लिए लंबी लंबी कतारों में लोगों को खड़ा होना पड़ा। फिर भी कई लोगों को गैस नहीं मिल सकी।
मार्च का महीना शुरू होते ही गैस की किल्लत शुरू हो गई थी। बताया यह भी जाता है कि इतनी पारदर्शिता के बावूजद क्षेत्र में कुछ दबंगों ने बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर लेकर भंडारित कर लिए। जब होली पर गैस सिलेंडरों की किल्लत हुई तो महंगे दामों पर गैस सिलेंडर बेचे। आरोप है कि उसी को गैस सिलेंडर मिलता है, जो बुक कराता है लेकिन, जुनावई क्षेत्र में ऐसा देखने को नहीं मिलता है, यहां खुले बाजार गैस सिलेंडर बेचे जा रहे हैं।
यह गैस माफिया गैस एजेंसी संचालकों से सांठगांठ करके सैकड़ो की संख्या में गैस सिलेंडर खरीद लेते हैं, जब एजेंसी पर गैस खत्म हो जाती है तो महंगे दामों पर सिलेंडर बेचते हैं। जुनावई क्षेत्र के गैस एजेंसियों पर गुरुवार को भी लंबी लंबी लाइनें लगी देखी गई।
विज्ञापन
आलम यह रहा कि होम डिलीवरी करने जा रहे एक वाहन को भी कुछ लोगों ने जगन्नाथपुर में रोक कर जबरन सिलेंडर ले लिए। जुनावई के कई उपभोक्ता निराश होकर घरों को लौट गए, उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पाए। श्रीपाल सिंह, सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार, सुुरेंद्र यादव आदि उपभोक्ताओं ने बताया गैस लेने के लिए वह लोग कई घंटे तक लाइनों में लगे रहें लेकिन, ऐन मौके पर गैस खत्म हो गई। भारत गैस के एक कर्मचारी ने बताया कि इस बार ऊपर से ही गैस सिलेंडर कम मिले थे।