फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   बुर्का पहन कर घूम रहे व्यक्ति को लोगों ने दौड़ाया, पुलिस पहुंची

बुर्का पहन कर घूम रहे व्यक्ति को लोगों ने दौड़ाया, पुलिस पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
बुर्का पहन कर घूम रहे व्यक्ति को लोगों ने दौड़ाया, पुलिस पहुंची
संभल। बुर्का पहन कर घूम रहे एक व्यक्ति को लोगों ने दौड़ा लिया। काफी पीछा करने के बाद भी बुर्का पहना व्यक्ति हाथ नहीं आ सका। इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। मौके से पुलिस ने नशे का इंजेक्शन समेत काफी सामान बरामद किया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि बुर्का पहना हुआ व्यक्ति बच्चे को पकड़ने की फिराक में था।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बुध बाजार में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक व्यक्ति बुर्का पहन कर घूम रहा था। एक महिला की नजर बुर्का पहने व्यक्ति के पैरों पर पड़ी तो उसने आवाज देकर रोकने का प्रयास किया। आरोपी अचानक भाग लगा दी। महिला ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के लोग घरों से निकल आए। बुर्का पहन कर घूम रहे व्यक्ति की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं हो सका। मोहल्ले के बच्चों ने बताया कि एक व्यक्ति अपने कपड़े और जूते तालाब किनारे एक प्लॉट के पास रख कर गया है। साइकिल भी वहीं खड़ी है। लोगों ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी की। शबनम पत्नी मुनाजिर ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर खड़ी थी। बुर्का पहन कर एक व्यक्ति जा रहा था। उसकी पहचान पैरों से हुई। आवाज देकर रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग निकल आए। जब तक वह गली से भाग गया था। पुलिस ने मौके पर मिली साइकिल, कपड़े, इंजेक्शन, हड्डी, जूते, मोबाइल सिम और बच्चों का खेलने वाला स्पीनर बरामद किया, जिसे पुलिस थाने ले गई। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बुर्का पहन कर घूमने वाला व्यक्ति बच्चों को पकड़ने की फिराक में था। इसलिए वह बुर्का पहन कर घूम रहा था। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed