{"_id":"5c705400bdec224a620ff012","slug":"91550865408-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत खंभे में उतरा करंट, चपेट में आने से महिला की मौत,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत खंभे में उतरा करंट, चपेट में आने से महिला की मौत,
सौंधन(संभल)। खेत से गुजरने वाली हाईटेंशन हाइन के एक खंभे में प्रतिरोधक खराब होने से करंट उतर गया। जहां खेत से घास लेकर घर लौट रही एक महिला उसकी चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव अमावती की विधवा कस्तूरी देवी (56 वर्ष) शुक्रवार की शाम समय लगभग 5:30 बजे खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जहां से वह चारे की गठरी सिर पर रखकर घर वापस लौट रही थी, कि खेत से गुजरने वाली विद्युत की हाईटेंशन लाइन के एक खंभे में प्रतिरोधक खराब होने के चलते जमीन में करंट उतर रहा था। जिसकी चपेट में महिला आकर नीचे गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेत पर मौजूद मुन्नी यादव ने शोर मचाया। जिसके बाद खिरनी फीडर से सप्लाई बंद कराई गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के तीन बेटे और एक बेटी है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन वह भी मौके पर नहीं पहुंचे। उन्होंने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।