फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पुरानी रंजिश में दो पक्षों में पथराव, रिपोर्ट दर्ज

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में पथराव, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में दो पक्षों में पथराव, रिपोर्ट दर्ज
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव रहटोल में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। दोनों ओर से पथराव किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव रहटोल में दो पक्षों में विवाद हो गया। पथराव किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पथराव कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि गांव के दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसमें एक पक्ष प्रधान है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को पथराव की सूचना पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों को समझाकर आ गए थे। शनिवार की सुबह फिर से एक दूसरे पर पथराव किया गया। मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के दो लोग पकड़ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक पक्ष की ओर से ओमप्रकाश और दूसरे पक्ष की ओर से सत्यप्रकाश है। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने वादी बन मारपीट और बलवे की स्थिति पैदा करने की रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें एक पक्ष के दस और दूसरे पक्ष के आठ लोगों को आरोपी बनाया है। सभी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed