{"_id":"5c9e78a1bdec2213f22d29be","slug":"51553889441-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादकारियों ने अघिवक्ता को मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वादकारियों ने अघिवक्ता को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वादकारियों ने अघिवक्ता को मारपीट कर किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी। तहसील परिसर में वादकारियों ने अधिवक्ता को मारपीट कर घायल कर दिया। अधिवक्ता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है।
अधिवक्ता संतोष कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार की दोपहर तहसील में अदालत की ओर जा रहा थे। इसी दौरान रास्ते में ग्राम आटा निवासी राजेंद्र, लीलाधर, यशपाल पुत्रगण छत्रपाल मिल गए। उन्होंने अधिवक्ता को रोका और किसी केस के बारे में बातचीत करने लगे। अधिवक्ता ने तीनों से बात करने से साफ इंकार कर दिया। इससे तीनों क्रोधित होकर, गाली गलौज करने लगे।
जब अधिवक्ता ने गाली देने का विरोध किया, तो तीनों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। शोर होने पर वहां अन्य अधिवक्ता आ गए। जिन्होने संतोष को बचाया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई। अधिवक्ता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने उनके खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई की है।