{"_id":"5c968bcdbdec2213e648efe4","slug":"51553370061-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलझ रही है हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री, किसी और करीबी पर शक गहराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उलझ रही है हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री, किसी और करीबी पर शक गहराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री उलझती जा रही है। पुलिस अभी परिजनों द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट पर पूरा भरोसा नहीं कर पा रही है। शायद यही कारण है कि रेलवे ट्रेनिंग कालेज के कार्यालय अधीक्षक रनवीर सिंह की हत्या में जिन लोगों को नामजद किया गया है, उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस को भी लग रहा है कि मामला कुछ और भी हो सकता है। पुलिस को इस हत्या में किसी करीबी के शामिल होने का शक भी गहरा रहा है। उधर, मृतक के पुत्र द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट भी गले नहीं उतर रही है। उसमें कई ऐसे सवाल हैं जो मामले को उलझा रहे हैं।
मृतक कार्यालय अधीक्षक रनवीर सिंह के बेटे ने रिपोर्ट में लिखाया है कि वह व उसका एक भाई दोनों घटना वाली रात उसी आवास पर थे। हत्यारोपियों की उन्होंने बातें भी सुनीं। लेकिन हैरत की बात है कि घटना की सूचना पर चंदौसी पहुंचने में कई घंटे लग गए। पुलिस को देर रात तक उनका इंतजार करना पड़ा। यदि वह घर पर थे तो फिर पुलिस को घटना स्थल पर क्यों नहीं मिले। गुरुवार को अपराह्न 2.30 बजे की घटना है लेकिन रात नौ बजे के बाद उनके बेटे व अन्य परिजन कोतवाली क्यों पहुंचे। इतनी देर कहां रहे। कई ऐसे सवाल हैं जिससे पुलिस को भी लगता है कि कहीं न कहीं कुछ छिपाया जा रहा है।
हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आरोपी शक के दायरे में नहीं हैं। पुलिस यह तो स्पष्ट रूप से मान रही है कि महिला लिपिक सोनिया कश्यप ही हत्या के केंद्र बिंदु में है। हत्या के तार उससे ही जुड़े हैं। पुलिस यह मान रही है कि महिला लिपिक सोनिया के संबंध मृतक कार्यालय अधीक्षक से थे। दोनों का आपस में आना-जाना भी था। इसकी जानकारी रनवीर सिंह के पूरे परिवार को थी।
विज्ञापन
खासकर पत्नी को अपने पति व सोनिया के संबंधों की जानकारी थी। इसी कारण उसकी अपने पति से अनबन भी हुई थी। वह पति का सरकारी आवास छोड़कर अपने बेटे के पास दिल्ली में जाकर रहने लगी थी। फिलहाल पुलिस लगातार इस हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री की तह तक जाने के प्रयास में जुटी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पूनम मिश्रा का कहना है कि अभी किसी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है, जो बात रिपोर्ट में लिखाई गई है, या जो परिजनों ने जानकारी दी है, उस पर तो जांच हो ही रही है लेकिन कुछ और बिंदुओं पर भी बारीकी से जांच हो रही है। इसलिए अभी स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन रविवार तक पुलिस किसी न किसी ठोस नतीजे पर जरूर पहुंच जाएगी।