फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर और कांस्टेबल गोली लगने से घायल

पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर और कांस्टेबल गोली लगने से घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर और कांस्टेबल गोली लगने से घायल
धनारी/चंदौसी। तमाम प्रतिबंधों और चौकसी के बावजूद भी पशु तश्कर आवारा पशुओं को पकड़कर उनका कटान कर रहे हैं। शनिवार की सुबह पुलिस को ऐसी ही सूचना मिली तो मीट तस्करों की घेराबंदी की गई। कारोबारियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक कांस्टेबल को गोली लग गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक मीट तस्कर भी गोली लगने से गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो पशु तस्कर कहीं से गोवंशीय पशु की तश्करी कर ला रहे हैं। जिसका कटान किया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पशु तस्करों की घेराबंदी में जुटे। धनारी तिराहे पर दो पशु तस्कर दिखे। एक बाइक पर था तो दूसरा पैदल गोवंशीय पशु को लेकर जा रहा था। पुलिस को देखते ही पैदल चल रहा तस्कर भी पशु को छोड़कर अपने साथी की बाइक पर बैठकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने पीछा शुरू किया तो बाइक सवार तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

तस्करों ने बाइक को छोड़ दिया और खेतों से होकर भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। तस्कर की गोली लगने से कांस्टेबल राम वीरेश घायल हो गया तो पुलिस ने फायरिंग और तेज कर दी, जिसमें एक तस्कर को भी गोली लग गई लेकिन दूसरा गन्ने के खेत में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल होकर गिरे तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया। मुठभेड़ की सूचना पर रजपुरा, गुन्नौर, बहजोई थाना प्रभारी सतेंद्र भडाना, रजपुरा थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार व पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद भी मौके पर पहुंचे।
दूसरे तस्कर की तलाश में घंटेभर कांबिंग की गई लेकिन वह नहीं मिला। गिरफ्तार तस्कर ने अपना नाम अफसर निवासी रोहनंदा थाना अरनिया जिला बुलंदशहर बताया है। उसने स्वीकार किया कि वह यूपी के कई जिलों व आसपास के राज्यों से पशुओं की तस्करी करके लाते हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए बहजोई के सामुदायिक केंद्र भेज दिया गया है।

कीरतपुर में भी पशु तस्कर कर चुके फायरिंग
धनारी। थाना क्षेत्र के कीरतपुर में पांच मार्च को एक पशु तस्कर गाड़ी लेकर पशुओं की चोरी करने गए थे। जाग हो जाने पर ग्रामीणों ने घेरा तो तस्करों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी थी। जिले में एक बार फिर गोवंशीय पशुओं का कटान तेज हो गया है।
चंदौसी में भी पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा था लेकिन पुलिस ने उसकी लीपापोती करके मामला रफा दफा कर दिया था। पांच मार्च को कीरतपुर निवासी हरीशंकर के घर के बाहर रोड के किनारे बनी झोपड़ी में से एक गाय को खोल कर गाड़ी में डाल लिया। उसी समय किसान के जाग जाने के बाद शोर मचाने पर एक बदमाश को पकड़ लिया था। लेकिन पशु तस्करों ने फायरिंग करके साथी को छुड़ा लिया था। यह लोग अन्य राज्यों से पशु तस्करी तो करते ही हैं साथ ही पशु चोरी भी करते हैं।

--------------------------------------------
-पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। एक सिपाही राम वीरेश भी घायल हो गया है। घायल पशु तस्कर को इलाज के लिए बहजोई भेज दिया गया है। दूसरे बदमाश को पकड़ने को कांबिंग जारी है। -यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed