{"_id":"5c50b155bdec224b575046b4","slug":"51548792149-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से फंदा लगाकर झूली विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से फंदा लगाकर झूली विवाहिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। छत से फंदा लगाकर महिला झूल गई। इससे उसकी मौत हो गई। मामला थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे थाना क्षेत्र के गांव का निवासी महिला सुनीता पत्नी प्रकाश का शव कमरे में छत में लगे कुंडे से लटका हुआ मिला। जानकारी मिलने पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जांच-पड़ताल कर हल्का दरोगा वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक ससुराल वाले शव को नीचे उतार चुके थे।
घर वालों से पूछने पर सामने आया कि सभी लोग खेत पर काम करने गए थे। दो छोटे बच्चे घर पर थे। बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे। तब देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। दरवाजा तोड़ कर देखा, तो सुनीता छत की कड़ी से प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर झूली हुई थी।
विज्ञापन
उसकी मौत हो चुकी थी। दरोगा के मुताबिक मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई है । जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।