फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   संपति के विवाद में पिता को बंधक बनाकर पीटा

संपति के विवाद में पिता को बंधक बनाकर पीटा

Tue, 13 Jun 2017 02:33 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
संपति के विवाद में पिता को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
संपत्ति के विवाद में पिता को बंधक बनाकर पीटा

सब हेड : कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ के अंबेपुरम हुई घटना
क्रासर
पुलिस ने पिता को कराया मुक्त, बेटे से पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी (संभल)।
नगर से सटे गांव मौलागढ़ के अंबेपुरम कालोनी में सोमवार की रात करीब 12:30 बजे पुलिस ने पिता को बेटे के चंगुल से मुक्त कराया है। पिता ने बेटे पर संपत्ति नाम कराने के लिए बंधक बनाकर तीन दिन तक मारपीट करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पिता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बुद्धनगर खंडुआ के मूल निवासी ओमपाल सिंह पुत्र हेम सिंह ने मौलागढ़ के अंबेपुरम में मकान बनाया था। मकान में ओमपाल सिंह अपने बेटे विवेक कुमार गौतम और पुत्रवधु प्रियंका के साथ रहते थे। करीब साल भर पहले बेटे बहू से अनबन के बाद ओमपाल सिंह पंचशील कालोनी में किराए पर रहने लगे। शुक्रवार को बेटे विवेक कुमार गौतम ने पिता ओमपाल सिंह को बेटी पैदा होने के बाद घर बुलाया। ओमपाल सिंह का आरोप है कि बेटे ने पहले तो सही बातचीत की। इसके बाद शाम को कमरे में बंद कर दिया। डरा धमका कर पूरी प्रापर्टी अपने नाम करने की बात कही। इंकार करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। लगातार तीन दिन तक मारपीट से आजिज आकर ओमपाल सिंह ने अपनी प्रापर्टी के दस्तावेज बेटे को सौंप दिए। इसके बाद रिश्तेदार सोमपाल सिंह को शक हुआ तो ओमपाल सिंह से मिलने उनके घर पहुंचे। दरबाजा नहीं खुलने पर शक हुआ। 100 डायल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दरबाजा खुलवाया। पुलिस ने ओमपाल सिंह और ओमपाल सिंह की मंदबुद्घि बेटी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। बेटे विवेक कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

----
कोट-
बेटे से की जा रही है पूछताछ
घटना की जांच की जा रही है। पिता पुत्र के बीच प्रापर्टी का विवाद चल रहा है। बेटे को पूछताछ के लिए कोतवाली लाए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल समानिया, प्रभारी निरीक्षक, चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed