फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   दो समुदायों के बीच विवाद में छह नामजदों समेत छतीस के खिलाफ रिपोर्ट

दो समुदायों के बीच विवाद में छह नामजदों समेत छतीस के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
दो समुदायों के बीच विवाद में छह नामजदों  समेत छतीस के खिलाफ रिपोर्ट
चंदौसी। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर शाम दो समुदायों के बीच हुई मारपीट व विवाद को लेकर भाजपा नेता की तहरीर पर छह नामजद व तीस अज्ञात लोगों के खिलाफ कई गंभीर आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें लूटपाट, धार्मिक उन्माद फैलाने वाले नारे लगाने आदि की धाराएं शामिल है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम एक पक्ष ने दूसरे समुदाय के स्कूटी सवार दो युवकों को पकड़कर पीट दिया था। दोनों समुदाय के बीच तीखी नोकझोक हुई थी। इस दौरान एक भाजपा नेता के साथ मारपीट की गई। माहौल काफी गर्मा गया और मुस्लिम के लोग भी एकत्र हो गए। संभल गेट का बाजार आनन फानन में बंद हो गया था। मौके पर तत्काल पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। दूसरे दिन रविवार को भाजपा नेता पारस जैन पुत्र ऋषभ जैन मोहल्ला संभल गेट की तहरीर के आधार पर परवेज निवासी मोहम्मद गंज, मौनी सैफी, मौनी सैफी का भाई, साजिद सैफी निवासी गण मोहल्ला संभल गेट, शहीद अहमद, बसीम निवासी गण मोहल्ला नान व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें आरोप लगाया है कि वह शनिवार की शाम 6.30 बजे पर अपने आवास के नीचे बनी दुकान पर खड़ा था। इस दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। जिसका पारस जैन ने विरोध किया तो वह मारने के लिए दौड़े।

भीड़ को आता देख पारस जैन दुकान में घुस में गया। लेकिन भीड़ नारेबाजी करते हुए उसे बाहर खींच लाई और उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उनकी जेब पड़े दो हजार रुपये व गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed