फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   गुन्नौर पुलिस ने पकड़ी अवैध फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

गुन्नौर पुलिस ने पकड़ी अवैध फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर पुलिस ने पकड़ी अवैध फैक्ट्री, दो गिरफ्तार
बहजोई। गुन्नौर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शस्त्र की अवैध फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर तमंचों समेत शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। वहीं एक आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि गुन्नौर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 27 मार्च 2019 को गांव धनीपुर से शस्त्र की अवैध फैक्ट्री पकड़ी।
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया। पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपने नाम उदयराम गांव धनीपुर और पवन शर्मा गांव रसूलपुर थाना गुन्नौर बताया है। साथ ही आरोपियों का एक साथी महेंद्र निवासी गांव लहरा नगला श्याम थाना गुन्नौर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से बने हुए 9 तमंचे 315 बोर, 6 तमंचे 12 बोर तथा 11 तमंचे 12 बोर के अधबने समेत दो खोखा कारतूस 315 बोर, 1 खोखा कारतूस 12 बोर और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह जंगल में अवैध हथियारों के निर्माण की फैक्ट्री चला रहे थे। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध असलहा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। डिमांड के मुताबिक 12 बोर के तमंचे को 4 हजार रुपये और 315 बोर के तमंचे को 5 हजार रुपये में बेच देते हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन के आपराधिक इतिहास में थाना गुन्नौर में चार मामले तथा आरोपी उदयराम पर थाना गुन्नौर में दो मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह, उपनिरीक्षक सुल्तान सिंह, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, नवनीत कुमार, मोहित गौतम, राहुल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed