फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   बर्फीली हवाओं का कहर जारी, धूप पर शीतलहर भारी

बर्फीली हवाओं का कहर जारी, धूप पर शीतलहर भारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं का कहर जारी, धूप पर शीतलहर भारी
संभल/बबराला। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ रही है। बर्फीली हवाओं के कहर से धूप की तेजी भी कम हो रही है। सर्दी के सितम ने लोगों की कंपकंपी छूट रही है। दोपहर में निकली धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। अब ठिठुरन भरी कड़ाके की ठंड में अलाव और गर्म कपड़े ही एक मात्र सहारा हैं। सुबह-शाम तापमान गिरने से दिनचर्या पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन से कड़ाके की ठंड का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार की शाम से चली बर्फीली हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही है। रात को पारा लुढ़कने से सुबह की ठंड इतनी बढ़ जाती है कि सूर्य निकलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिलती।
विज्ञापन

लिहाजा ठहरे जन-जीवन के चलते स्वास्थ्य पर विपरीत असर न पड़े इसके लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। दो दिन की ठंड के बाद रविवार को मौसम में कोई बदलाव नहीं आया और 12 बजे तक धूप के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बजे के बाद निकले सूर्यदेव ने लुका-छिपी का खेल खेला। जिसकी धूप से ठंड में राहत नहीं मिली। ठंड के चलते लोग देरी से जागे। शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ था। ठंड से बचने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गर्म कपड़े पहने हुए निकले। अधिकांश लोग हीटर, ब्लोअर पर गरमाई लेते दिखे। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed