फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   राजघाट गंगा किनारे हो रहा बालू का अवैध खनन

राजघाट गंगा किनारे हो रहा बालू का अवैध खनन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
राजघाट गंगा किनारे हो रहा बालू का अवैध खनन
बबराला। शासन-प्रशासन के लोकसभा चुनाव कार्यक्रम में व्यस्तता का फायदा उठाते हुए खनन माफिया खनन के कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। चुनाव की तैयारियों में व्यस्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकते हुए खनन कारोबारी रात-दिन बालू का खनन कर रहे है। जिन्होंने अपना तरीका बदलते हुए खनन के लिए बैलगाड़ी का सहारा लिया है।
विज्ञापन

बालू के अवैध खनन के लिए यूं तो गुन्नौर तहसील पहले से ही बदनाम है। जहां खनन माफिया पुलिस और प्रशासन को चुनौती देकर रातों रात बालू का अवैध खनन करने में माहिर है। लेकिन वर्तमान में जब जिला प्रशासन के साथ पुलिस भी चुनाव कार्यक्रम में व्यस्त है। तो खनन माफिया अपने तरीके को बदलते हुए राजघाट गंगा किनारे से बालू का अवैध खनन कर रहे हैं। जहां से ट्रैक्टर ट्राली नहीं बल्कि बैलगाड़ी में बालू को भरकर एक स्थान पर एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

गंगा किनारे से खनन करके बालू एकत्रित करने का सिलसिला दिनभर रहता है। जिसे रात्रि में ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक में भरकर बड़े नगरों और शहरों में भिजवाया जा रहा है। राजघाट से बालू का अवैध खनन करके बबराला तक लाने ले जाने वाली बैलगाड़ियों पर भी स्थानीय पुलिस और खनन विभाग की नजर नहीं है। लिहाजा अधिकारियों की व्यस्तता का फायदा उठाते हुए खनन कारोबारी अपने काले कारोबार को लगातार अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। वहीं अवैध खनन कारोबार पर लगाम लगाने की बजाय पुलिस भी अपनी नजरें इनायत कर रही है। पुलिस चौकी के सामने से गुजर रहे दर्जनों बैलगाड़ियों को चेक करने की बजाय नजरअंदाज किया जा है। चौकी प्रभारी का मानना है कि खनन विभाग को बिना साथ लिए हम छापेमारी नहीं कर सकते।

--------------------------------
राजघाट गंगा किनारे पर बालू का अवैध खनन हो रहा है। इसकी जानकारी हमें नहीं है। अगर बैलगाड़ी के माध्यम से खनन किया जा रहा है। तो मतदान खत्म होने के अगले दिन से ही हम कार्रवाई शुरू कर देंगे।- सुरेश कुमार, खनन निरीक्षक, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed