फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   जमीन की रंजिश में एक परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास, घर के छप्पर को लगाई गई आग

जमीन की रंजिश में एक परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास, घर के छप्पर को लगाई गई आग

Tue, 13 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
जमीन की रंजिश में एक परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास, घर के छप्पर को लगाई गई आग
जमीन की रंजिश में परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के मंडलाई गांव का मामला, दबंगों ने घर के छप्पर को लगाई गई आग
सूचना पर पहुंची पुलिस को घर में आग लगते मिली, चार पर रिपोर्ट की दर्ज
पीड़ित महिला ने आरोपियों पर लगाया अभद्रता का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
संभल।
नखासा थाना क्षेत्र के गांव मंडलाई में जमीन को लेकर चली आ रही रंजिश में दबंगों ने रविवार रात के वक्त वाल्मीकि परिवार के घर में घुसकर उन पर मिट्टी का तेल डालकर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की। शोर मचाने पर महिला के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। शोर मचने पर दबंग छप्पर में आग लगा कर भाग निकले। डर और दहशत में डूबे वाल्मीकि परिवार की शिकायत पर 100 डायल मौके पर पहुंची। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव मंडलाई निवासी एक वाल्मीकि परिवार की पट्टे जमीन को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही है। रविवार की रात परिवार के मुखिया घर पर नहीं थे। घर में तीन बच्चे व एक महिला ही थी। आरोप है कि रात को करीब एक बजे घर में चार लोग घुस आए और तीनों बच्चों व महिला पर मिट्टी का तेल डाल दिया। तभी महिला जाग गई। महिला ने शोर मचाया तो आरोपियों ने घर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट और अभद्रता की। बाद में घर के छप्पर में आग लगाकर धमकी देते हुए भाग गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी की। सोमवार को पीड़ित परिवार थाने आया और रिपोर्ट के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मैं रविवार की रात घर के आंगन में बच्चों के साथ सो रही थी। तभी मुझे ऐसा लगा कि जैसे किसी ने पानी फेंका हो। उठकर देखा तो वह तेल था और कुछ लोग आग लगाने को माचिस जला रहे थे। तभी मैंने शोर मचा दिया। इसके बाद दबंगों में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की अभद्रता और घर के छप्पर में आग लगाकर भाग गए। कई लोगों ने उन्हें भागते हुए देखा और जिस समय पुलिस पहुंची थी हमारे कपड़े मिट्टी के तेल में भीगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला।

वाल्मीकि परिवार को जिंदा जलाए जाने के प्रयास की बात की पुष्टि नहीं हुई है। घर में आग लगी थी। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पंकज कुमार पांडेय, एएसपी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed