{"_id":"5ce05d10bdec22073a5fd438","slug":"201558207760-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षियों को फंसाने के लिए बेटे ने ही पिता को मारा फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विपक्षियों को फंसाने के लिए बेटे ने ही पिता को मारा फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। करीब आठ माह पहले पिता पर फायर झोंकने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराए गए मामले में अब बेटा ही आरोपी निकला। बेटे ने अपने ससुर के साथ मिलकर पूरी घटना का तानाबाना बुना। यह जानकारी पुलिस की ओर से दी गई। पुलिस ने आरोपी बेटे व उसके ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है। एएसपी ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है।
शनिवार की दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि 19 अगस्त 2018 को थानाक्षेत्र के गांव औरंगाबाद देवरी निवासी रवि ने अपने पिता पर फायर झोंकने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूरे मामले में जब पुलिस ने तफ्तीश की तो सामने आया कि रवि ने ही अपने ससुर भूरा निवासी गांव सकरपुर थाना हयात नगर के साथ आरोपियों को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची थी।
एएसपी ने बताया कि कोतवाल सतेंद्र भड़ाना से मिली जानकारी के मुताबिक सामने आया कि 18 अगस्त 2018 को जमीनी विवाद के चलते रवि की गांव लालपुर निवासी वीरपाल पुत्र लायक सिंह के साथ मारपीट हो गई। इसमें वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। कार्रवाई के डर से उसने अपने ससुर भूरा को घर बुुला लिया और विपक्षी वीरपाल व उसके परिजनों को फंसाने के लिए ससुर के साथ मिलकर अपने पिता कल्याण पर फायर झोंके।
विज्ञापन
इसमें उसका पिता कल्याण घायल हो गया। इसके बाद रवि ने अपने पिता पर फायर झोंकने का आरोप लगाते हुए वीरपाल व उसके परिजनों के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी। एएसपी ने बताया कि रवि की ओर से वीरपाल समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया मामला झूठा पाया गया और पूरे मामले में रवि व उसके ससुर भूरा
आरोपी रहे।
उन्होंने बताया कि 18 मई 2019 को पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर जमीन में दबा एक तमंचा 315 बोर व एक तमंचा 12 बोर बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजकुमार कुशवाहा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।