फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   हयातनगर पुलिस ने पकड़ा मधुमक्खी के डिब्बों को चोरी करने वाला गिरोह

हयातनगर पुलिस ने पकड़ा मधुमक्खी के डिब्बों को चोरी करने वाला गिरोह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
हयातनगर पुलिस ने पकड़ा मधुमक्खी के डिब्बों को चोरी करने वाला गिरोह
संभल। हयात नगर पुलिस ने मधुमक्खी चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर चोरी की गईं मधुमक्खी की डिब्बे बरामद किए हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि मधुमक्खी डिब्बे चोरी करने वाला गिरोह थाना क्षेत्र के गांव खिरनी बिजली घर के पीछे बगिया में बैठा है। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए दबिश दी। जहां चोर पुलिस को देखकर भागने लगे। लेकिन पुलिस पहले से चारों ओर से घेराबंदी कर चुकी थी। जिससे गिरोह के तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

तीनों से थाने लाकर पूछताछ की गई जिसमें चोरों ने बताया कि गत वर्ष 24 नवंबर की रात को थाना क्षेत्र के गांव अमावती से मधुमक्खी के डिब्बे चोरी किए थे। उसके बाद 25 जनवरी को अमरोहा जनपद के थाना आदमपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव शीतल सराय से भी मधुमक्खी पेटियां चोरी कीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मधुमक्खी पालन करने वाली 26 डिब्बे बरामद कर लिए। पकड़े गए चोरों में अमरोहा के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव सिकंदराबाद निवासी सत्यपाल, बादाम सिंह और राहुल हैं।

------------------------
पकड़े गए आरोपी मधुमक्खी चोरी करने का शातिर गिरोह है। ये लोग संभल और अमरोहा में मधु पालन केंद्रों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। साथ ही चोरी किया हुआ माल राजस्थान के रेबाड़ी में बेचते हैं। फिलहाल जांच-पड़ताल की जा रही है। इस गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं उनकी भी तलाश की जा रही है।
-यमुना प्रसाद- पुलिस अधीक्षक संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed