फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   फेरी लगाकर मसाले बेच रहे युवक ने छह वर्षीस मासूम के साथ दुष्कर्म करने का किया प्रयास 19-37-23

फेरी लगाकर मसाले बेच रहे युवक ने छह वर्षीस मासूम के साथ दुष्कर्म करने का किया प्रयास 19-37-23

Wed, 14 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
फेरी लगाकर मसाले बेच रहे युवक ने छह वर्षीस मासूम के साथ दुष्कर्म करने का किया प्रयास 19-37-23
फेरी लगाने वाले ने मासूम को अगवाकर की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र का मामला, लोगों ने युवक को पकड़कर की धुनाई, पुलिस को सौंपा
उठाकर खेत की तरफ ले जा रहा था युवक, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को फेरी लगाकर मसाले बेचने वाले युवक ने घर के बाहर खड़ी मासूम को उठा लिया। उसके साथ दुष्कर्म करने की नीयत से मासूम को पास के खेत में ले जाने लगा। लोगों की इस बीच एक युवक पर नजर पड़ गई। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नखासा थाना क्षेत्र के रुकनुद्दीन सराय निवासी एक युवक गांव-गांव फेरी लगाकर मसाले बेचता है। वह मंगलवार को हयातनगर थाना क्षेत्र के हैवतपुर गांव में मसाले बेचने गया था। मसाले बेचते वक्त गांव में दरवाजे के बाहर खड़ी मासूम पर युवक की निगह पड़ गई। युवक ने मासूम को उठा लिया। उसे जंगल की ओर ले जाने लगा। मासूम को जंगल की ओर ले जाते देख ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed