{"_id":"5cc21117bdec22142a722008","slug":"181556222231-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस- पहले गोवंशीय पशु की चोरी की बाद में हत्या कर मांस ले गए, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुस्साहस- पहले गोवंशीय पशु की चोरी की बाद में हत्या कर मांस ले गए, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संभल। गोवंशीय मीट कारोबारियों ने दुस्साहस भरी घटना को अंजाम दिया है। पहले गोवंशीय पशु चोरी किया। उसके बाद खेत खलिहान में ले जाकर कटान कर दिया और मांस ले गए। सुबह होने पर ग्रामीणों ने गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े देखे तो सन्न रह गए। कुछ ही देर में पूरा गांव मौके पर पहुंच गया। गोवंशीय पशु का सिर देख पीड़ित किसान ने पशु की पहचान कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर अवशेष दबा दिए। पीड़ित किसान ने तहरीर दे कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गुरुवार की सुबह 11 बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में गोवंशीय पशु के अवशेष गांव से बाहर खेत में ग्रामीणों को पड़े मिले। इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को हुई तो रोष पनप गया। तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान गांव के नेपाल सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने गोवंशीय पशु का सिर देखा तो होश उड़ गए। क्योंकि जिस गोवंशीय पशु के अवशेष मिले वह उनका था और बुधवार की रात को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे।
इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की। पीड़ित किसान ने बताया कि बुधवार की रात को वह अपने खेत पर गेहूं की निकासी करा रहे थे। घर पर मां राधा देवी अकेली थीं। इसी बात का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर पशुशाला से गोवंशीय पशु चोरी कर ले गए। सुबह होने पर जब वह घर पहुंचे तो गोवंशीय पशु गायब था। काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। 11 बजे अवशेष मिलने की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे। जिस पशु का कटान किया गया वह रात को चोरी हुआ था। पुलिस ने जांच पड़ताल कर गोवंशीय पशु के अवशेष दबा दिए। पीड़ित किसान ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
----------------------------------------------
घटना की जानकारी होने पर मौके पर गए थे। जांच पड़ताल की गई है। पीड़ित किसान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी और गोवध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। रवींद्र प्रताप सिंह- प्रभारी निरीक्षक, थाना हयातनगर