फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   जमीनी विवाद में वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या, पांच नामजद

जमीनी विवाद में वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या, पांच नामजद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या, पांच नामजद
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक वृद्ध महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालांकि उसे जिला अस्पताल भेजा गया था लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के दुबारी कलां गांव में हाईवे किनारे ग्राम सभा की भूमि पड़ी हुई थी। जिसमें लंबे समय से गांव के ही रामबाबू का परिवार घूर डाल रहा है। हाईवे का चौड़ीकरण किए जाने के कारण श्रीरामलीला स्थल की भूमि भी रोड पर चली गई।
विज्ञापन

इस कारण श्रीराम लीला मंचन के लिए कोई स्थान नहीं बचा। गांव के लोगों ने एक राय होकर रामलीला के लिए ग्राम सभा की खाली जमीन की पैमाइश कराने के बाद रामबाबू के घूर की जगह को चयनित की। 15 दिन पहले वहां से घूर हटवाने के साथ उस स्थान पर मिट्टी डालकर घूर के गड्ढे को पाट दिया गया। यह बात रामबाबू के परिवार के लोगों के नागवार गुजरी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कुछ दिन पहले संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया था। बताते हैं कि शुक्रवार की रात्रि में करीब दो बजे साठ वर्षीय सरस्वती पत्नी अशर्फी उर्फ नेकसे बरामदे में सो रही थी, इसी समय ने यहां आकर कूल्हे पर गोली मार दी। फायर की आवाज से परिजन व आसपास के लोग भी जाग गए। जुनावई चौकी प्रभारी अनोखे लाल ने मौके पर पहुंचकर सरस्वती को जुनावई सीएचसी भिजवाया लेकिन डाक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र रामबाबू ने गुन्नौर थाने में गांव के ही बेनी सिंह, भूरे सिंह, वीरेंद्र सिंह, भारत सिंह, गिरिराज किशोर आदि पांच लोगों के खिलाफ एक राय होकर घर पर हमला बोलकर उसकी मां की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर गुन्नौर के कोतवाल सुमन कुमार ने घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि महिला को गोली तो लगी है, उसकी मौत भी इसी कारण हुई है, अब गोली किसने मारी इसकी जांच की जाएगी। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed