फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   शादी का झांसा देकर देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

शादी का झांसा देकर देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
शादी का झांसा देकर देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संभल। पति की मौत के बाद विधवा भाभी को देवर ने शादी करने का झांसा दिया और दो सालों से शारीरिक शोषण कर रहा था लेकिन जब शादी का दबाव बनाया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने देवर के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अट्ठाइस साल की महिला का आरोप हैकि वह झारखंड राज्य की है। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। वह हंसी खुशी अपनी ससुराल में रह रही थी लेकिन तीन साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद उसे उदास देखकर उसके देवर ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। उसने यह सोचकर हामी भर दी कि बसा बसाया घर है। वह इसी घर में रहती रहेगी। उसके बाद देवर ने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। उसने कई बार शादी के लिए कहा लेकिन वह लगातार टालमटोल करता रहा। अब उसने शादी का दबाव बनाया तो देवर ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। महिला अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची, पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने दूसरे प्रांत की महिला होने कारण कोई तवज्जो नहीं दी। निराश महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर अपना दुखड़ा सुनाया तो एसपी के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed