फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत दूसरा गंभीर

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत दूसरा गंभीर

Sat, 31 Mar 2018 12:39 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत दूसरा गंभीर
बबराला/गुन्नौर।
विज्ञापन

आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर तेज गति से दौड़ रहे एक ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने से एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को अलीगढ़ मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया। मृतक कक्षा नौ का छात्र बताया जा रहा है।

कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव कन्हुआ में गंगाराम का 15 वर्षीय बेटा सोनू बाइक से कस्बा बबराला में मकान के फर्श के लिए शीशा लेने आ रहा था। उसके साथ बाइक पर उसका चचेरा भाई सत्यप्रकाश भी था। सुबह साढ़े नौ बजे आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाइवे पर हीरापुर इटउवा गांव के निकट सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। सूचना के बाद परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को फोन कर गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन सोनू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सत्यप्रकाश को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। मौत ही सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक सोनू कस्बा गुन्नौर के दीनानाथ इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ता था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से अपील की कि वह हेलमेट जरूर पहने। ट्रक की टक्कर के बाद सड़क में लगे सिर पर अगर हेलमेट लगा होता शायद किशोर की जान बच सकती थी। हादसे की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed