फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   साल भर पहले दो युवकों की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

साल भर पहले दो युवकों की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
साल भर पहले दो युवकों की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
चंदौसी। एक साल पहले शहर से अचानक लापता हो गए दो युवा दोस्तों की हत्या का राजफाश हो गया है। पुलिस ने बरेली जिले के तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक युवक की हत्या पश्चिमी बंगाल में ले जाकर की गई तो दूसरे की बरेली जिले में की गई थी। मुख्य हत्यारोपी पिछले साल तक कई महीनों से एक मृतक के मकान में ही किराये पर रह रहा था। तीनों आरोपी युवकों को कारोबार कराने व शादी करवाने का झांसा देकर अपने साथ ले जाते थे। उनके घरों से रुपये मंगवाते थे। इसके बाद दूरस्थ क्षेत्रों में ले जाकर रकम लूटकर उनकी हत्या करके शव को फेंक देते थे।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि खुर्जा गेट निवासी प्रमोद शर्मा व गौतम कुमार की हत्या के मामले में बरेली के विशारत गंज थाने के निशोई गांव निवासी रमेश उर्फ मामा, आंवला थावे के डलुवापुर गांव के दयाराम, बिथरी चैनपुर थाने के बहादुरपुर करौल गांव निवासी वीरपाल को चंदौसी कोतवाली प्रभारी ऋषिराम कठेरिया ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि बरेली के थाना विशारत गंज के ग्राम निशोई गांव निवासी रमेश उर्फ मामा पिछले साल तक चंदौसी के खुर्जा गेट में जबर सिंह के मकान में किराये पर रहता था। पुलिस के अनुसार आपराधिक प्रवृत्ति के रमेश उर्फ मामा उस गिरोह का सदस्य है, जो युवकों को शादी कराने, नौकरी लगवाने, कारोबार कराने आदि के झांसे में फंसाकर अपने साथ ले जाता है। बाद में उसकी हत्या कर उसके पास की रकम लूट लेता है।
विज्ञापन

बताते हैं कि रमेश मामा 18 अप्रैल 2018 को मकान मालिक के पुत्र गौतम कुमार के दोस्त प्रमोद कुमार शर्मा को कारोबार कराने के नाम पर अपने साथ पश्चिमी बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जिया गंज थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां ले गया। जहां उसकी हत्या कर दी। जिया गंज थाने में 26 अप्रैल 2018 को हत्या का मुकदमा लिखा गया। लेकिन चंदौसी कोतवाली पुलिस ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने पर तीन महीने बाद 19 जुलाई 2018 को गुमशुदगी दर्ज की। रमेश मामा फिर आकर उसी किराये के मकान में रहने लगा। एक दिन नशे में प्रमोद की हत्या की बात गौतम को बता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौतम कहीं यह राज न खोल दे तो रमेश ने अपने साथियों के साथ गौतम को भी 17 जून को अगवा कर लिया और अगले ही दिन बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, अपहरण व अपराध छिपाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। तीनों को जेल भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed