फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   बहजोई के गांव रायपुर में मिले गोवंशीय पशु के अवशेष, रिपोर्ट दर्ज

बहजोई के गांव रायपुर में मिले गोवंशीय पशु के अवशेष, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
बहजोई के गांव रायपुर में मिले गोवंशीय पशु के अवशेष, रिपोर्ट दर्ज
बहजोई। थाना क्षेत्र के गांव रायपुर कलां में गोवंशीय पशु के अवशेष मिले। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोवंशीय पशु के अवशेष को परीक्षण के लिए भेजने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसडीएम व सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना बुधवार की सुबह करीब आठ बजे की है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर कलां के जंगलों में गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े हैं। सूचना मिलने पर कोतवाल सतेंद्र भड़ाना मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि गांव रायपुर कलां में ग्राम समाज की जमीन के निकट गोवंशीय पशु की खाल व हड्डी मिली थी। जिसे कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में ग्राम चौकीदार सेवाराम पुत्र ऊदल की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ गोकशी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित व पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी पूनम मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। सीओ ने बताया कि पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कराई जा रही है। इसके बाद अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed