फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
चंदौसी/कुढ़ फतेहगढ़। थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव पल्था मिठनपुर में गुरुवार की रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली लेकिन मायके वालों ने महिला की हत्या किए जाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात्रि कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पल्था मिठनपुर में भुवनेश कुमारी (35) पत्नी अरुण सिंह फंदे पर झूल गई। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया तो ससुराल वाले शव को घर में ही छोड़कर भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मृतका के पिता सूरजपाल, निवासी गुधनी थाना बिल्सी (बदायूं) ने बताया कि उसने अपनी पुत्री भुवनेश कुमारी का विवाह 15 वर्ष पहले अरुण निवासी पल्था मिठनपुर के साथ किया था। मृतका के तीन बच्चे हैं। एक वर्ष से पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों में आये दिन झगड़ा होता रहता था। मृतका की सौतेली सास उसे काफी परेशान करती थी। जिसका साथ उसका पति भी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सूरजपाल ने सौतेली सास आशा देवी, पति अरुण कुमार, ससुर शिवराज सिंह, चचिया ससुर भारत सिंह, चचेरे देवर विमल कुल पांच ससुरालियों के खिलाफ पुत्री को प्रताड़ित कर हत्या करने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुढ़ फतेहगढ़ के इंस्पेक्टर सहदेव सिंह ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed