फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   घरेलू विवाद में महिला ने की फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की

घरेलू विवाद में महिला ने की फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
घरेलू विवाद में महिला ने की फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की
संभल। घरेलू विवाद में महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में महिला को फंदे से नीचे उतारा और उपचार को ले गए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति से तकरार के बाद आत्महत्या करने का प्रयास किया। घर में खेल रहे बच्चों ने फंदे से लटका देखा तो शोर मचा दिया। जिसे सुनकर पति व अन्य ग्रामीण आ गए।
विज्ञापन

कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। आनन फानन में परिजन संभल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां भर्ती कराया गया है। पति का कहना है कि सुबह में परिवार के सारे लोग गेहूं की कटाई करने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान भोजन बनाने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने विवाद शांत करा दिया। और वह बाहर चले गए। कुछ देर बाद बच्चों ने फंदे से लटकने का शोर मचाया तो आनन फानन में फंदे से नीचे उतारा।

वहीं दूसरी ओर नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार आर्य ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। पति पत्नी ने किसी भी कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed