{"_id":"5cbcc2a1bdec221431498856","slug":"151555874465-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन
बहजोई। चोरी के माल के साथ गुन्नौर पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य चोर मौके से फरार हो गए। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी किए गए दो इंडोर एसी, 9 एक्जोस्ट फैन समेत एक बैट्रा, एक एलईडी, एक कार और एक बाइक बरामद किए गए हैं। एसपी ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया है।
रविवार को पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि गुन्नौर पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग गांव धनीपुर की बाजार में सामान बेचने की फिराक में हैं।
मुखबिर की सूचना पर गुन्नौर पुलिस और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम सुरेंद्र , गौरव निवासी गांव धनीपुर व संजीव निवासी गांव करियामई थाना गुन्नौर बताए। एसपी ने बताया कि इनके पास से दो इंडोर एसी, 9 एक्जोस्ट फैन, एक बैट्रा, दो कट्टे हौजरी लोवर, एक मिक्सर, एक एलईडी टीवी समेत एक कार व एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले गांव बैरपुर व कादराबाद के बीच एक ट्रक से माल चोरी किया था। एसपी ने बताया कि वीरेश , दुर्वेश उर्फ धरोज उर्फ करन निवासी गांव धनीपुर व सतपाल निवासी गांव असदपुर थाना गुन्नौर मौके से फरार हो गए।