फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौत, एक गंभीर

सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौत, एक गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौत, एक गंभीर
बबराला/रजपुरा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार साले-बहनोई की मौत से दो परिवारों की होली की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। मौत की सूचना के बाद गांव की होली के रंग भी फीके पड़ गए।
विज्ञापन

हादसे में बाइक पर सवार तीसरा किशोर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव दवथरा के नेमपाल (19 वर्ष) पुत्र भगवानदास होली त्योहार पर रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मोहकम आए थे। जहां से अपने चचेरे साले अजय कुमार (18 वर्ष) पुत्र लीलाधर को साथ लिया।
विज्ञापन

जिसके बाद वह अपनी ससुराल निकट के गांव सिंघोली कल्लू पहुंचे। जहां से अपने साले गुड्डू को साथ लिया। इसके बाद तीनों लोग एक बाइक पर सवार होकर होली मिलने के लिए गुन्नौर क्षेत्र में जा रहे थे। गुरुवार की रात करीब आठ बजे जिनकी बाइक रजपुरा थाना क्षेत्र के बबराला-गवां मार्ग पर बहटकरन और सिंघोली कल्लू गांव के बीच पहुंची ही थी कि अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने इसकी सूचना यूपी डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में रजपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकों ने अजय कुमार और नेमपाल को मृत घोषित कर दिया।
जबकि गुड्डू को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। दोनों की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो होली की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

---------------
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। जबकि एक का पैर फैक्चर हुआ है। मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का उपचार चल रहा है। देवेंद्र सिंह धामा, प्रभारी निरीक्षक, थाना रजपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed