{"_id":"593461994f1c1b995f8b460a","slug":"149660509410-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसौना में सांप्रदायिक विवाद उभरने के अंदेशे में पहुंचा प्रशासन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिसौना में सांप्रदायिक विवाद उभरने के अंदेशे में पहुंचा प्रशासन
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एहतियाती तौर पर पुलिस तैनात, अधिकारियों ने लिया घटनाक्रम का संज्ञान
तहसीलदार गांव पहुंचे, थाना पुलिस भी सतर्क, दोनों पक्षों को बुलाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। जिले के सिसौना गांव में संडे को शाम सांप्रदायिक विवाद उभर आया। नखासा थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की नसीहत दी और गांव में एहतियाती तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
नखासा थाना क्षेत्र के गांव के धर्म स्थलों पर निर्माण के सवाल पर विवाद की नौबत पैदा हुई। पुलिस को जो मौके पर जानकारी मिली उसके हिसाब से एक धर्म स्थल पर निर्माण शुरू होने की खबर फैलने पर तनाव पैदा हुआ। धर्मस्थल में लोहे का एक जाल लगाया जा रहा था। इस पर दूसरे संप्रदाय के लोगों ने आपत्ति कर दी। दोनों पक्षों के आमने सामने आने का अंदेशा पैदा हो गया। एक पक्ष ने पुलिस को खबर दी। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने तहसील प्रशासन को खबर दी। सीओ और एसडीएम ने थाना पुलिस को एहतियाती कार्रवाई के आदेश दिए। एसडीएम ने तहसीलदार को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों कोएसडीएम ने अपने कार्यालय में बुलाया है। ताकि उचित निर्णय लिया जा सके। गांव में कोई नई परंपरा न डालने के आदेश दिए गए हैं।
कोट--गांव में किसी भी पक्ष के धर्मस्थल पर कोई नया निर्माण नहीं होगा। इस बात की सहमति दोनों पक्षों में पहले से बनी हुई है लेकिन अचानक एक पक्ष द्वारा निर्माण किए जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। लेकिन मौके पर कोई निर्माण नहीं हो रहा था। फिर भी एहतियाती तौर पर सतर्कता के मद्देनजर दोनों पक्षों को सोमवार को एसडीएम कार्यालय में बुलाया गया है ताकि आगे कोई विवाद न हो सके।
विज्ञापन
राशिद अली खां, एसडीएम।