फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग-पथराव, आठ गिरफ्तार

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग-पथराव, आठ गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग-पथराव, आठ गिरफ्तार
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की सुबह सिंचाई करने जाते हुए युवक को रोक कर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। उसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों में पथराव व फायरिंग हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के सिमरई गांव में काफी दिनों से ग्राम सभा एवं निजी संपत्ति को लेकर ग्राम प्रधान पति कल्यान सिंह पुत्र भगवंत सिंह एवं कल्याण पुत्र उदयवीर सिंह में विवाद चला आ रहा है। वहीं इसी विवाद के चलते पहले भी मारपीट एवं दोनों तरफ से फायरिंग हो चुकी है। जबकि इसी रंजिश में होली के दिन भी दोनों पक्ष के युवकों में कहासुनी होने पर मारपीट भी चुकी है।
विज्ञापन

बैरपुर चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह के समय कल्याण पुत्र उदयवीर पक्ष के नत्थू सिंह का पुत्र कालू ट्रैक्टर लेकर खेत पर सिंचाई करने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में मिले प्रधान पक्ष के कुछ लोगों व कालू में फिर विवाद हो गया। मारपीट के बाद दोनों तरफ से पथराव व फायरिंग शुरू हो गई। फायर की सूचना पर पहुंची गुन्नौर पुलिस के देखकर दोनों पक्ष के लोग भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में गुन्नौर पुलिस ने दौड़ा कर दो लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। इसके बाद भी शाम के समय दोनों पक्षों के लोग फिर आमने सामने आ गए और पथराव करना शुरू कर दिया। गुन्नौर सीओ एवं कोतवाल ने पुलिस बल के साथ गांव में शाम दबिश देकर छह अन्य को पकड़ कर थाने ले आई है। प्रधान कल्यान पक्ष के दस तो कल्यान पुत्र उदयवीर पक्ष के 11 कुल 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें प्रधान पति कल्यान सिंह एवं विपक्ष के कल्यान सिंह सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed