{"_id":"5c27d6fcbdec2256ac502c56","slug":"121546114812-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव विवाहिता ने की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नव विवाहिता ने की खुदकुशी की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कोतवाली के गांव कैथल में गृह क्लेश के चलते नवविवाहिता ने कमरे में बंद होकर खुदकुशी की कोशिश की। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने बमुश्किल विवाहिता को बचाया।
गांव कैथल निवासी एक युवक की करीब आठ माह पूर्व शादी हुई थी। शादी के बाद से उसके घर में गृह क्लेश चल रहा था। युवक का आरोप है कि पत्नी पिता से अलग रहने को कहती है। युवक ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके कारण उसकी पत्नी आए दिन परिवार वालों से क्लेश रखती है। शनिवार की सुबह आठ बजे घर के लोग घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान पत्नी कमरे में बंद हो गई।
युवक खेत पर गया हुआ था। जब युवक की मां और भाभी को जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाकर कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इससे वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफी देर बाद विवाहिता को कमरे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। युवक की भाभी ने बताया कि इससे पूर्व कई बार विवाहिता खुदकुुशी की धमकी दे चुकी है। इस बारे में उसके मायके वालों को अवगत करा दिया गया है।