फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान
धनारी/बबराला। क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पूर्व शादी के बंधन में बनने वाली एक विवाहिता ससुराल से आने के एक दिन बाद ही फंदे पर झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव मझोला फतेहपुर के रामगोपाल ने अपनी बेटी पूजा (18 वर्ष) की शादी 24 अप्रैल को बदायूं जनपद के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव बारऊ के ऋषिपाल के साथ की थी। दोनों ही ओर से शादी बड़े धूमधाम से संपन्न हुई और शादी के बाद विदाई में पूजा अपने ससुराल चली गई। पांच दिन बाद सोमवार को मायके वाले पूजा को ससुराल से विदा करके घर ले आए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह को परिवार के सभी सदस्य खेत में गेहूं की फसल की कटाई करने चले गए लेकिन पूजा घर पर रह गई। सुबह करीब 7 बजे पूजा की मां कमलेश खेत से घर वापस लौटी तो पूजा को फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा झोपड़ीनुमा घर के एक लट्ठे से दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। मौके पर चीखपुकार मच गई और मौके पर आस पड़ोस के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार और प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

-------------------------------
विवाहिता के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पूरा परिवार झोपड़ीनुमा घर में निवास करता है। नवविवाहिता अपने ससुराल से सोमवार को ही मायके आई थी। जिसने किस कारण से खुदकुशी की है। यह जांच के बाद ही पता लगेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- रविंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना धनारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed