फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   रात में विद्युत आपूर्ति ठप किए जाने से ग्रामीणों ने संविदाकर्मी को बंधक बनाया

रात में विद्युत आपूर्ति ठप किए जाने से ग्रामीणों ने संविदाकर्मी को बंधक बनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
रात में विद्युत आपूर्ति ठप किए जाने से ग्रामीणों ने संविदाकर्मी को बंधक बनाया
चंदौसी। नरौली फीडर से जुड़े गांव नेहटा और आटा में रात के समय विद्युत आपूर्ति पिछले आठ दिनों से ठप की जा रही थी। इससे ग्रामीणों की मेंथा फसल सूखने लगी। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह बिजली काटने वाले संविदाकर्मी को पकड़कर बंधक बना लिया। अवर अभियंता के आने पर ग्रामीणों ने संविदा कर्मी को छोड़ा।
विज्ञापन

आटा व नेहटा गांव के रकबे से जुड़े करीब 50 ट्यूबवेल की बिजली पिछले आठ दिनों से काटी जा रही थी। ग्रामीणों का आरोप था कि आपूर्ति रात को काटकर सुबह सुचारु कर दी जाती थी। लगातार विद्युत आपूर्ति न मिलने से मेंथा की फसलें सूखने लगी।
विज्ञापन

परेशान होकर आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को खेतों में छिपकर बैठ गए और लाइन काटने वाले संविदा लाइनमैन का इंतजार करने लगे। सुबह पांच बजे विद्युत लाइन जोड़ने आए संविदा कर्मी राजू निवासी नेहटा को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बंधक बना लिया। पकड़े गए राजू ने बताया कि वह ऐसा पेट्रोलमैन रमेश व लाइनमैन सीताराम के कहने पर कर रहा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और मौके पर विद्युत अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि लाइन काटने से क्षेत्र के करीब 50 ट्यूबवेल ठप हो जाते हैं। मेंथा की फसल सूख रही है। दोपहर करीब 1 बजे अवर अभियंता निर्देश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की बात सुनी और बेहतर विद्युत आपूर्ति का आश्वासन दिया। करीब आठ घंटे बाद बंधक संविदा कर्मी को रिहा किया। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, छत्रपाल, हेमपाल मौर्य, अमर सिंह, अजीत कुमार सिंह प्रधान आटा, सुंदरपाल, महेंद्र सिंह, सूबेदार आदि शामिल रहे।

-------------
ओवरलोडिंग के चलते विद्युत आपूर्ति रोक रोक कर दी जा रही थी। जब इस क्षेत्र की बारी आई तो लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। संविदाकर्मी को यह कहकर बंधक बना लिया कि अधिकारी के मौके पर आने तथा बेहतर आपूर्ति का आश्वासन दिए जाने पर ही छोड़ा जाएगा। मौके पर जाकर ग्रामीणों को बेहतर विद्युत आपूर्ति का आश्वासन दिया गया। - निर्देश कुमार अवर अभियंता विद्युत वितरण खंड चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed