फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   शादी का खाना बांटने को लेकर तहेरे-चचेरे भाईयों में चले चाकू, हुआ पथराव

शादी का खाना बांटने को लेकर तहेरे-चचेरे भाईयों में चले चाकू, हुआ पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
शादी का खाना बांटने को लेकर तहेरे-चचेरे भाईयों में चले चाकू, हुआ पथराव
संभल। शादी का खाना बांटने को लेकर तहेरे-चचेरे भाईयों में विवाद हो गया। बात ज्यादा बढ़ने पर पथराव व चाकूबाजी हुई। इसमें दोनों पक्ष की ओर से दो महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलावस्था में कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगा कर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। जिससे आगे की कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नूूरियो सराय में मंगलवार की सुबह आठ बजे तहेरे-चचेरे भाईयों में विवाद हो गया। पहले मारपीट और चाकूबाजी हुई बाद में जमकर पथराव किया गया। इससे मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया। इसमें एक पक्ष की ओर से लईक, सईद, तबस्सुम और वहीद घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से हुस्न जहां घायल हुई हैं। एक पक्ष के व्यक्ति ने बताया कि उनके साले की सोमवार को बरात गई थी।
विज्ञापन

रात को बरात लौटी तो दुल्हन पक्ष की ओर से परिजनों को खाना दिया गया था। उस खाने को रात में परिवार के सभी घरों में भेज रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने खाना न देने की बात कहते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। तनातनी हुई तो लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। मंगलवार की सुबह को फिर से खाने की बात को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो एक पक्ष ने परिवार पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह बचाया तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है दूसरे पक्ष के लोेग गाली गलौच कर रहे थे। विरोध किया तो पथराव कर दिया। कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष तहेरे चचेरे भाई हैं। किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed