फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   अवैध पशुवध-

अवैध पशुवध-

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
अवैध पशुवध-
संभल। संभल से चंदौसी होकर कहीं अन्यत्र ले जाई रही पशुओं की खालों से भरे ट्रक से खून टपकता देखकर भाजयुमो व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ घेर लिया। ट्रक के दोनों चालकों को भी पकड़ लिया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस ने टालमटोली की तो कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। माहौल खराब होने के अंदेशे में सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बारह टायरा ट्रक को पलटवाया गया तो उसमें हजारों की संख्या में पशुओं की खालें भरी हुई निकली। कार्यकर्ताओं का आरोप हैकि इसमें गोवंशीय पशुओं की खालें भी है। चालकों ने बताया कि ट्रक हरियाणा से कोलकाता जा रहा था लेकिन ट्रक व चालक संभल के हैं। एएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को एक बारह टायरा ट्रक जब चंदौसी मंडी समिति के पास से गुजरा तो उसकी साइड एक कार से लग गई। कार में बदायूं जिले के सैदपुर के मुस्तफा व सचिन बैठे थे। उन्होने ट्रक को आगे से घेरा तो ट्रक रुका। जिससे उसके नीचे खून मिला लाल पानी बहने लगा। इस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की नदर पड़ गई, उन्होंने जिलाध्यक्ष डा.विशाल चौहान को सूचना दी। इस पर कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं सहित कई स्थानीय युवक भी पहुंच गए। उन्होंने ट्रक को घेर लिया, कुछ लोग ट्रक के ऊपर भी चढ़ गए, थिरपाल भी फ़ाड दिया। कार्यकर्ता आरोप लगाने लगे कि उसमे गोवंशीय पशुओं का मांस है। पहले तो मंडी समिति के अंदर ट्रक को पलटवाने की तैयारी की लेकिन मंडी वालों ने बदबू के कारण विरोध किया तो सीओ गुमथल रोड पर ले जाकर जेसीबी से ट्रक की खाले उतरवाई। सीओ ने बताया कि डाक्टरों को बुलाकर परीक्षण कराया जा रहा है, उसके बाद ही पता चलेगा कि खालें गोवंषीय पशुओं की है या फिर महिषवंशीय पशुओं की। ट्रक में मांस नहीं निकला। खालों को गिना नहीं जा सका है। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट के बाद में कार्रवाई की जाएगी। ट्रक के दोनों चालक संभल के ही निवासी है, दोनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। चालकों ने बताया कि खाले मेरठ निवासी व्यापारी की है, जो हरियाणा से कोलकाता ले जाई जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed