फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   लीड अपराध-

लीड अपराध-

Thu, 08 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
लीड अपराध-
अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला घोंट कर हत्या
विज्ञापन

मौलागढ़ की मिलक में सोमवार की रात दो बजे घर की छत पर सोते समय पत्नी की हत्या की
हत्या के आरोप में पति समेत दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी(संभल)।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ की मिलक में विवाहिता के पति ने ही उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना पांच जून की रात दो बजे हुई है। सात जून को पुलिस ने पति भगवानदास की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। हत्या में सहयोग करने के आरोप में भगवानदास के साथी कैलाश उर्फ बाबू उर्फ मामू को भी गिरफ्तार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ की मिलक निवासी भगवान दास पुत्र मंगलसेन अपनी पत्नी जयमंती (36) और तीन बच्चों के साथ रहता था। भगवान दास के माता-पिता और अविवाहित बड़ा भाई त्रिलोकी मोहल्ले में ही दूसरे मकान में रहते हैं। आरोप है कि पांच जून की रात करीब दो बजे भगवान दास ने अपने साथी मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के दस सराय निवासी कैलाश उर्फ बाबू उर्फ मामू के साथ मिलकर पत्नी जयमंती की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को बोरी में भरकर बाबू के साथ ई रिक्शे से गुमथल रोड स्थित अपने खेत में नलकूप की कोठरी में छिपा दिया। मायके वालों की शिकायत पर गिरफ्तार किए गए भगवानदास ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि पत्नी के साथ किसी से अवैध संबंध होने का शक था, जिसकी वजह से घर में विवाद शुरू हो गया था। इसीलिए हत्या करने का निर्णय लिया। तीन दिन से गायब जयमंती की तलाश के लिए भाई अमरोहा के हमीदपुरा निवासी सतीश पुत्र रामकुंवर ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद जयमंती के पति भगवान दास से कड़ी पूछताछ की। भगवान दास की निशानदेही पर जयमंती का शव बरामद कर लिया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


लाश ठिकाने लगाने का नहीं मिला मौका
चंदौसी। जयमंती की हत्या के बाद पति भगवानदास और साथी बाबू ने शव को नलकूप में छिपा दिया। भगवानदास पत्नी के शव को ठिकाने लगाता, इससे पहले पुलिस की सक्रियता बढ़ गई। तीन दिन तक शव नलकूप में ही पड़ा रहा। पुलिस ने हत्या के दूसरे दिन भगवान दास को हिरासत में ले लिया। तीसरे दिन भगवानदास ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। भगवानदास की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया। हत्या में सहयोग करने के आरोप में भगवानदास के साथी बाबू को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की मौत से बेहाल हुए बच्चे, मचा कोहराम
चंदौसी। जयमंती की मौत के आरोप में भगवानदास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में घर में अब केवल तीन बच्चे ही रह गए हैं। बेटी स्वाति (15), मोनी (12) और बेटा रामू (09) वर्ष रो रोकर बेहाल हैं। फिलहाल ननिहाल से रिश्तेदार आए हुए हैं। आसपड़ोस के लोग भी ढांढस बंधाए हुए हैं। लेकिन मां की मौत और पिता के जेल जाने के बाद बच्चों की परवरिश का संकट गहरा गया है।



गृहक्लेश के चलते भगवानदास ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। हत्या की घटना को अंजाम देने के आरोप में भगवानदास के साथी बाबू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक की जांच में गृहक्लेश में हत्या किए जाने की बात की पुष्टि हुई है। जांच चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हत्यारोपी पति भगवानदास और बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-रविशंकर छवि, पुलिस अधीक्षक संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed