फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   रॉयल्टी जमा नहीं हुई तो कैसे कट गए चालान, जांच होगी

रॉयल्टी जमा नहीं हुई तो कैसे कट गए चालान, जांच होगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
रॉयल्टी जमा नहीं हुई तो कैसे कट गए चालान, जांच होगी
संभल। मुकर्रबपुर दो ईंट भट्ठों के खिलाफ शिकायतों पर अपर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश जारी किए हैं। एक ईंट भट्ठे के रॉयल्टी चालान फर्जी होने का अंदेशा है। आरोप है कि ईंट भट्ठा संचालक ने वर्ष 2015-16, 2016-17, 2017-18 और 2018-19 में खनिज कार्यालय से निर्गत चालान प्रस्तुत किए हैं, लेकिन इन चालानों के हिसाब से रॉयल्टी जमा नहीं है। रिकार्ड के मुताबिक रॉयल्टी सिर्फ 2018-19 की जमा की गई है।
विज्ञापन

ऐसे में शेष वर्षों के चालान फर्जी होने के अंदेशे में अपर जिलाधिकारी के पास शिकायत की गई है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने संभल के उप जिलाधिकारी और खनन निरीक्षक के नाम जांच आदेश जारी किए हैं। बैंक और कोषागार से चालानों की छाया प्रतियों का सत्यापन कराया जाएगा अगर जांच में चालान फर्जी पाए जाते हैं तो फर्म संचालक के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

यह आदेश अपर जिलाधिकारी ने शिकायती पत्र के आधार पर दिए हैं। मुकर्रबपुर में दो ईंट भट्ठे अवैध तरीके से संचालित होने की शिकायतें आईं हैं। दूसरे ईंट भट्ठा संचालक के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अनापत्ति का प्रमाण पत्र नहीं होने का उल्लेख शिकायत में किया गया है। अगर इसकी पुष्टि जांच में होती है तो उस भट्ठे को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी भी दी गई है कि शुक्रवार को उप जिलाधिकारी ने प्रदूषण फैला रहे भट्ठों का निरीक्षण किया था और उसे बंद करा दिया था, लेकिन उप जिलाधिकारी की रोक को दरकिनार कर आबादी के बीच भट्ठा फिर से संचालित कर दिया गया है जिससे प्रदूषण फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed