{"_id":"5cc361adbdec2207203ab61d","slug":"111556308397-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी कमांडर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कंपनी कमांडर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। रिजर्व पुलिस लाइन में ब्रीफिंग के दौरान होमगार्ड से मारपीट के आरोप में कंपनी कमांडर समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह जानकारी देते हुए कोतवाल सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि बहजोई में तैनात होमगार्ड दिनेश पाल की तहरीर के आधार पर कंपनी कमांडर संजय गुप्ता समेत सहायक कंपनी कमांडर श्याम सिंह व होमगार्ड अफजाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बता दें कि गुरुवार की शाम रिजर्व पुलिस लाइन में ब्रीफ्रिंग के दौरान होमगार्ड दिनेशपाल के साथ मारपीट की गई थी। पूरे मामले में खासी संख्या में होमगार्ड दिनेेशपाल के समर्थन में आ गए थे और पूरे मामले में दिनेशपाल की ओर से थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी गई थी। देर शाम तक होमगार्ड्स थाना परिसर में जुटे थे। पुलिस के कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ही होमगार्ड्स थाना से वापस लौटे थे।
इस बीच होमगार्ड्स के जिला कमांडेंट मनोज सिंह बघेल भी थाना पहुंचे थे। जिला कमांडेंट से आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के के संबंध में जानकारी ली गई थी। उनका कहना था कि आपसी विवाद है, खुद निपट जाएगा।