फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   किशोरी से गेंगरेप के बाद सोशल मीडिया पर वायरल की अश्लील फोटो

किशोरी से गेंगरेप के बाद सोशल मीडिया पर वायरल की अश्लील फोटो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से गेंगरेप के बाद सोशल मीडिया पर वायरल की अश्लील फोटो
असमोली(संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया और कार्रवाई न करने का दबाव बनाने के लिए उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। लेकिन किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई तो दुराचारियों ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि तीन जनवरी को उसकी बेटी को अकेला देख गांव के दो युवक उसके घर पर आए और कोई सामान देने के बहाने उसे अपने घर ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने किशोरी को घर में बंद कर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए बुरी नीयत से दबोच लिया और दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

साथ ही निर्वस्त्र हालत के फोटो मोबाइल में कैद कर लिए। किसी को बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। लेकिन किशोरी ने घटना की आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आरोपियों से शिकायत की तो फोटो वायरल करने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिए। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है। पीड़ित परिवार की तहरीर मिलती है तो आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed