{"_id":"593ef14e1126f4ca088b45b5","slug":"111497297230-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के लिए फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट्, मामला कोतवाली पहुंचा हुआ समझौता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के लिए फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट्, मामला कोतवाली पहुंचा हुआ समझौता
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने युवती के लिए फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट कर पोस्ट डाल दी। मामला की जानकारी युवती के परिजनों की जानकारी में आया तो वे कोतवाली पहुंच गए। जानकारी होने पर भाजपाई भी कोतवाली पहुंचे और युवती के परिजनों को समझा बुझाकर समझौता करा दिया।
नगर एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने मोहल्ले ही एक युवती के लिए फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिए। कमेंट सार्वजनिक हुए तो इसकी जानकारी युवती के परिजनों को भी लग गई। जब उन्हें जानकारी मिली तो वह भड़क गए। रिपोर्ट के लिए वह कोतवाली पहुंचे। तभी युवक पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। मामले का निवटारा कराने के लिए आरोपी युवक के पक्ष से कुछ भाजपाइयों को लेकर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली दोनों पक्षों की पंचायत हुई। काफी देर तक चली पंचायत में युवती के परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया और मामले का समझौता करा दिया। कोतवाल बृजमोहन गिरी ने बताया कि रिपोर्ट के लिए तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।